सरकाघाट (मंडी)। विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर सरकाघाट काॅलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय के सहआचार्य प्रो. अशोक पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रिया शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशीष दूसरे तथा अनमोल राणा एवं गार्गी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में रिया शर्मा प्रथम, नेहा देवी द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। पेंटिंग में तरुणा ठाकुर पहले, प्रियंका दूसरे और रिशिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।