कार्यशाला में विशेषज्ञ बोले- शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विश्व हृदय दिवस पर हृदय रोगियों के लिए आवश्यक एहतियात बरतने पर जोगिंद्रनगर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की। स्थानीय अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पीबी प्रसाद ने अनियमित जीवन शैली, जंक फूड व तनाव के अलावा धुम्रपान से 40 साल से कम उम्र के लोगों में बढ़ रहे हार्ट अटैक के खतरे पर आवश्यक जानकारी दी।
उन्होंने सीने में दर्द, अधिक पसीना आने के प्रभावित लक्षणों को हल्के में न लेने का आह्वान किया। बीपी, शुगर की नियमित जांच कोलेस्ट्रॉल की निगरानी पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। सात घंटे से अधिक नींद और धूम्रपान से बचने के अलावा नमक और तेल के कम सेवन और रोजाना तीस मिनट तक पैदल चलने की जानकारियां दी।
कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य प्रकाश चंद, मुख्य फार्मासिस्ट कमल चौहान और स्वास्थ्य विभाग से सोमा देवी, बीना कुमारी ने मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने विश्व हृदय दिवस पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की, जिसमें हार्ट अटैक के संभावित खतरे, बचाव व उपाय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। विशेषज्ञ चिकित्सक ने विद्यार्थियों को सीपीआर की विधि का लाइव डेमो भी दिया। प्राध्यापक डॉ श्रवण, विशाल कुमार, कुलदीप सिंह समेत सौ से अधिक विद्यार्थी इस कार्यशाला में मौजूद रहे।