फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक की टक्कर से घायल एचआरटीसी के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान निधन
विज्ञापन

छह महीने पहले पत्नी का हुआ था देहांत
संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। पधर क्षेत्र के पाली में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एचआरटीसी के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नेत्र लाल हांडा (76) का शनिवार दोपहर उपचार के दौरान एम्स बिलासपुर में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ था। बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नेत्र लाल हांडा पुत्र मिचनू राम के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। नेत्र लाल हांडा की पत्नी का करीब छह महीने पहले ही निधन हो गया था। वह अपने पीछे तीन बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही पाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर और उपप्रधान जीत कुमार ठाकुर ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। एसपी विनोद कुमार ने हादसे में घायल सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की उपचार के दौरान मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें