फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बच्चों को मानवता और सामाजिक दायित्वों का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डडौर में जोनल स्तरीय समागम में 37 शाखाओं के बच्चों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बच्चों में मानवता के प्रति प्रेम, नम्रता, सहनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संत निरंकारी सत्संग भवन डडौर में जोनल स्तरीय बाल समागम आयोजित किया गया। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की 37 शाखाओं से आए बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समागम में बच्चों ने गीत, लघु नाटिकाओं और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मानवीय एवं आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया।
केंद्रीय प्रचारक हिमांशु शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसे अपने व्यवहार और जीवन में अपनाया जाए। ब्रह्मज्ञान केवल सुनने और समझने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से जीवन में प्रेम, नम्रता और सहनशीलता जैसे गुण विकसित होने चाहिए। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम में विभिन्न शाखाओं से आए बच्चों ने सतगुरु माता सुदीक्षा की शिक्षाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। गीतों और लघु नाटिकाओं के माध्यम से उन्होंने आपसी प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित साध संगत का ध्यान आकर्षित किया। जोनल इंचार्ज आरके अभिलाषी ने आयोजन को सफल बनाने में सेवादल के भाई-बहनों की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें