फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : जोगिंद्रनगर के तीन पेट्रोल पंपों में पहुंचा 35 हजार लीटर पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे लदरूहीं, पातकू और मुख्य बाजार में हुई आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के तीन मुख्य पेट्रोल पंपों में करीब 35 हजार लीटर पेट्रोल पहुंचने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलना शुरू हो गई है। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे लदरूहीं, पातकू और मुख्य बाजार में भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आपूर्ति से सैकड़ाें वाहन चालकों को राहत मिली है।
बीते दो दिन से गहराए पेट्रोल संकट के बीच पेट्रोल की चार गाड़ियां इन पेट्रोल पंपों में पहुंची है। इनमें जोगिंद्रनगर शहर के भारत पेट्रोलियम के पंप में करीब 16 हजार, लदरूहीं स्थित पेट्रोल पंप में 14 हजार वहीं पातकू के समीप भी पेट्रोल पंप में पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति होने से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों की परेशानी भी दूर हो गई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार देर शाम और बुधवार को शहरी क्षेत्र के साथ लगते तीनों पेट्रोल पंपों में पेट्रोल की आपूर्ति हुई है। बीते सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र के मुख्य पेट्रोल पंपों में अचानक पेट्रोल की आपूर्ति ठप होने से वाहन चालकों का सफर अधर में लटक गया था। पेट्रोल की किल्लत और अचानक मांग बढ़ जाने से पेट्रोल पंप संचालकों ने कटौती भी शुरू कर दी थी। आलम यह था कि 200, 500 और एक हजार के पेट्रोल के लिए वाहन चालकों को कतारों में लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर शहर में भारत पेट्रोलियम के कार्यकारी प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार देर शाम और बुधवार को दो पेट्रोल की गाड़ियां पहुंची हैं। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि उपमंडल के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें