फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमकेयर में पूरे साल होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर (हिमकेयर) योजना की नवीनीकरण अवधि 3 वर्ष के लिए बढ़ाने का लाभ जिले के एक लाख से अधिक लोगों को मिलेगा। इसमें पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।
विज्ञापन

जनता को और सहूलियत देते हुए सरकार ने अब हिमकेयर में नए परिवारों का पंजीकरण पूरे वर्ष करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस योजना का लाभ एक परिवार के 5 सदस्य उठा सकते हैं। यदि किसी परिवार में पांच से ज्यादा सदस्य हैं, तो शेष सदस्यों को अलग से नामांकन कर कार्ड प्रदान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत लाभार्थी उन सभी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार रोगियों के खर्चे उठा रही है।
विज्ञापन

हिमकेयर योजना के अंतर्गत लोक मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। लोग स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर भी आसानी से स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वे www.hpsbys.in पर लॉगइन करके स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड की कॉपी अपलोड करके एवं पात्रता के अनुरूप ऑनलाइन दर्शाई फीस 365 रुपये अथवा 1000 रुपये भरके पंजीकरण कराया जा सकता है।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नंबर भी अधिकृत किया है। लोग हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी के साथ मोबाइल 98162-55492 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें