फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिंद्रावणी डंपिंग साइट का सीपीसीबी बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण

Tue, 17 Sep 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यास को दूषित होने से बचाने के लिए नगर निगम ने मांगा दो माह का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम की डंपिंग साइट बिंद्रावणी का मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक नरेंद्र शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़े के निष्पादन कार्य में तेजी लाने और कूड़े से रिसकर ब्यास में जा रही गंदगी को रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए। अचानक डंपिंग साइट पहुंचे क्षेत्रीय निदेशक के आने से निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
नगर निगम आयुक्त एचएस राणा समेत निगम के अधिकारी मौके पर डंपिंग साइट पहुंचे और निष्पादन कार्य को लेकर पूरी जानकारी दी। इस दौरान कूड़े के निष्पादन के लिए लगाई मशीनरी भी बंद पड़ी थी। कूड़े से रिस कर दूषित पानी डंपिंग साइट को जाने वाले रास्ते पर खुले में बह रहा था। जहां एक मशीन लगाई गई थी, वहां पर कूड़े से रिसकर पहुंचा दूषित पानी का तालाब बन गया था। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक ने निगम को कूड़े के निष्पादन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, निगम ने डंपिंग साइट में कूड़े के निष्पदान और समस्याओं के सुधार के लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से दो माह का समय मांगा है। नगर निगम ने डंपिंग साइट में 18 लाख रुपये की लागत से लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया है, लेकिन जिस हिसाब से वह लगाया है, उस हिसाब से काम नहीं कर पा रहा है। इस कारण प्लांट में हर जगह से पानी पहुंच रहा है। बरसात होने के चलते इन दिनों स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स

छह महीने में रखा था 50 फीसदी कूड़े के निष्पदान का लक्ष्य
नगर निगम ने डंपिंग साइट में कूड़े के निष्पादन का कार्य गाजियाबाद की एक कंपनी को सौंपा है। करीब डेढ़ करोड़ के अनुबंध के तहत कंपनी ने छह माह में 50 फीसदी कूड़े के निष्पादन का आश्वासन नगर निगम को दिया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद अभी तक 10 फीसदी निष्पादन का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि निष्पादन कार्य को लेकर मशीनरी पहुंच चुकी हैं। बरसात में कीचड़ जमा होने के कारण पिछले कुछ दिनों से निष्पादन कार्य ठप है। निगम का कहना है कि 2 दिन के अंदर उक्त कंपनी फिर से कार्य करना शुरू कर देगी।

कोट्स
दो महीने का मांगा समय : निगम
नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि सुबह सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक ने टीम के साथ डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भी मौजूद थे। डंपिंग साइट में रिस कर बह रही गंदगी की समस्या के सुधार के लिए दो माह का समय मांगा गया है। कूड़े का निष्पादन कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स

बोर्ड तय करेगा समय देना है या नहीं : पीसीबी
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खामियां पाई गईं हैं। कूड़े से रिस कर ब्यास में पहुंच रही गंदगी पर निगम को नोटिस जारी कर सात दिन में जबाव मांगा गया है। निगम ने जो समय मांगा है कि उसे शिमला में बोर्ड के अधिकारी देखेंगे कि समय देना है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें