फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉफ मैराथन में रमेश, तमन्ना रहे अव्वल

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित हॉफ मैराथन में भाग लेते युवक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य पर मंडी पुलिस ने यातायात जागरूकता, नशा निवारण और तंबाकू निषेध विषय पर हॉफ मैराथन का आयोजन किया। सेरी मंच से शुरू हॉफ मैराथन में 222 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 21 किमी की पुरुष वर्ग की दौड़ में रमेश कुमार प्रथम रहे। इन्हें 15,000 रुपये का इनाम दिया गया। अनीश चंदेल दूसरे (11000) तथा नागेंद्र पाल तृतीय (7000) रहे।
विज्ञापन

सांत्वना पुरस्कार योगराज, प्रवीण, मनोज, राहुल, पंकज को दिए गए। महिला वर्ग में तमन्ना अव्वल रही। निकिता दूसरे और गार्गी शर्मा तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कारों में कनीजो, गंगा, आस्था, अंजना, ज्योति शामिल रहीं। प्रत्येक को 1500-1500 रुपये की राशि बतौर इनाम दी गई।
इसके अलावा 10 से 16 आयु वर्ग में भी फन रन का आयोजन किया। इसमें दीपक प्रथम (2100), रोहित द्वितीय (1100), राहुल तृतीय (700) स्थान पर रहा। 16-35 वर्ष वर्ग में रोहित कुमार प्रथम, रुस्तम द्वितीय और प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। 35-60 वर्ष के वर्ग में शेष राम पहले, सुख राम दूसरे और निर्मल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 60 वर्ष से अधिक वर्ग में हरबंस सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। रविवार सुबह 10 बजे सेरी मंच से प्रतिभागियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंडी, विवेक चहल सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी एवं कार्यक्रम के विज्ञापन सहयोगी अभिषेक मेहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा विजेता, उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें