फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 159 मतों से जीत दर्ज कर राजू राम बने सीडी सहकारी समिति के निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
493 मत लेकर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष राजू राम ने सीडी सहकारी समिति मंडी जोन के निदेशक पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लता देवी को 159 मतों के अंतर से पराजित कर निदेशक पद पर कब्जा जमाया। राजू राम को कुल 493 मत प्राप्त हुए, जबकि लता देवी को 334 मत मिले। वहीं बालक राम को 99 और कमलेश को 49 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित, अजय शर्मा, पधर मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह, रूप लाल और महामंत्री सुरेश कटारिया ने राजू राम की जीत को संगठन की बड़ी सफलता बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की रहनुमाई में वर्ष 2017 के बाद द्रंग में हुए चुनाव में भाजपा ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। लोकसभा, विधानसभा और पंचायती राज चुनाव में पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की संगठन के प्रति कार्यशैली, सक्रियता और राजनीतिक अनुभव का परिणाम है। भाजपा नेताओं ने राजू राम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह सहकारी क्षेत्र में भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें