11 अगस्त तक सुबह 11 बजे तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में शनिवार को स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया के तहत 182 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय अवधि के दौरान संस्थान में आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई मंडी के समूह निदेशक एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीन धीमान ने बताया कि शनिवार को स्पॉट एडमिशन के लिए कुल 182 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त को सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले संस्थान में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने बताया कि स्पॉट एडमिशन का उद्देश्य विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध रिक्त सीटों को भरना है। ताकि पात्र अभ्यर्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सके। संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने तथा निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से संस्थान परिसर में चहल-पहल रही। संस्थान प्रबंधन की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।