जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में हुड़दंगियों से निपटने के लिए क्यूआरटी पुलिस तैनात होगी। पहली से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले मेले की सुरक्षा को लेकर लगभग 150 पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात रहेगी।
संदिग्धों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। मेले में पुलिस सादी वर्दी में भी तैनात रहेगी। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय मंडी से भी 100 से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती के लिए मांग की जाएगी। डीएसपी पधर देवराज से राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर मेले के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा करने के बाद पुलिस अधीक्षक मंडी से भी इस विषय में पत्राचार किया जा रहा है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि जोगिंद्रनगर राज्य स्तरीय देवता मेले में सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। संवाद