फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटली में चंपा ठाकुर ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। कोटली के विश्राम गृह में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव चंपा ठाकुर ने सोमवार को तुंगल हलके के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कई लोगों ने समस्याएं बताईं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

शेष समस्याओं के निपटारे को लेकर चंपा ठाकुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कांग्रेस प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने विधायक पर आरोप लगाया कि वह थाना पलौन प्रोजेक्ट को लेकर वर्षों से राजनीति कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि उन लोगों की राजनीति की वजह से ही इस प्रोजेक्ट का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विधायक अभी प्रोजेक्ट के कार्यालय को लेकर राजनीति कर रहे हैं। चंपा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का अथक प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाए। इस मौके पर कार्यकर्ता रामलाल शर्मा, चमन लाल ठाकुर. रविंद्र पालसरा, योगेश पटियाल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें