फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 250 में बेच लिया 30 का पौधा, दो गाड़ियां जब्त पंजाब के लिए जरूरी

Sun, 18 Aug 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बल्ह क्षेत्र में उद्यान विभाग के द्वारा कब्जे में लिए गए फलदार पौधे- संवाद
विज्ञापन
पंजाब की कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप, बागवानों को तीन साल तक पौधों की देखरेख और सब्सिडी देने का दिया था प्रलोभन
विज्ञापन

क्षेत्र में 12 से अधिक बागवानों को बनाया ठगी का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक(मंडी)। पंजाब की एक कंपनी पर बल्ह घाटी के बागवानों को फलदार पौधों के नाम पर ठगने का आरोप लगा है। बागवानों को इस कंपनी ने फलदार पौधे कई गुना महंगे दामों पर बेच दिए और तीन साल तक पौधों की देखभाल और सब्सिडी देने का भी प्रलोभन दिया।
पौधे देने के बाद में कंपनी के प्रतिनिधि और कार्यालय क्षेत्र से गायब हो गया है। बागवानों का कहना है कि जो नींबू का पौधा उद्यान विभाग 30 रुपये में देता है, उसके इस कंपनी ने बागवानों से 250 रुपये वसूल किए हैं। हैरानी वाली यह बात है कि बागवानों ने वे पौधे अपनी जमीन में लगवा भी लिए हैं। हालांकि बागबानी विभाग ने फलदार पौधों से भरी दो गाड़ियों को जब्त भी किया है और विभाग जल्द इन पौधों को नष्ट करेगा। इस बात की पोल तब खुली जब उद्यान विभाग से रिटायर्ड हेम सिंह वालिया ने अपने घर के पास पौधों की एक गाड़ी को खड़ी देखा तो वे वहां पौधों को देखने चले गए। उन्होंने नींबू के पौधे का रेट पूछा तो उन्हें 250 रुपये बताया गया। इस पर उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारी भी मौके पर बुलाए। उद्यान विभाग सुंदरनगर के एसएमएस राजेश शर्मा, उद्यान विकास अधिकारी शिवानी, सहायक उद्यान विकास अधिकारी दीनानाथ सैनी मौके पर पहुंचे और पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करवाई। उधर, डीएसपी मुख्यालय देवराज ने कहा कि अभी उनके पास इस तरह का कोई मामला ध्यान में नहीं आया है।
विज्ञापन


इन बागवानों ने खरीदे हैं लाखों के पौधे
ये फलदार पौधे खरीदने वालों में नेत्र सिंह ने 14,995 रुपये के पौधे, शेर सिंह ने 28,500 के पौधे, पीरु राम ने 38,160 रुपये, रमेश कुमार 31,000, दुर्गा सिंह ने 81, 000, किशोर कुमार 82,000, हेम सिंह 48, 050 के पौधे, शेर सिंह 51, 500 के पौधे, चंद्रकांत ने 37,500 के पौधे, गोपाल सिंह 50,000 के पौधे जबकि विपिन कुमार और संसार चंद्र ने पांच पांच हजार के पौधे लगवा लिए हैं।
विज्ञापन

-
कब्जे में लिए हैं पौधे, जल्द किए जाएंगे नष्ट : संजय गुप्ता
इस बारे में डिप्टी डायरेक्टर उद्यान विभाग संजय गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम ने किसी ग्रुप से पौधों को कब्जे में लिया है जो बागवानों के साथ ठगी कर रहे थे। जल्द ही उन सभी पौधों को नष्ट किया जाएगा संजय गुप्ता ने सभी बागवानों से अनुरोध किया है कि वह किसी के भी झांसे में आकर पौधों की खरीदारी ना करें। उद्यान विकास अधिकारी किसानों के लिए पौधे उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें