फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोक निर्माण विभाग ने नगरोटा बगवां में मनाया 'इंजीनियर दिवस'

Sun, 15 Sep 2024 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग नगरोटा बगवां के डिवीजन कार्यालय में रविवार को 57वां इंजीनियर डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग के नगरोटा बगवां और देहरा के एक्सईएन डॉ. सुरेश वालिया ने की। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सर मोक्षगुंदम विसवेसवारिया के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कहा गया कि हालांकि किसी भी विभाग के इंजीनियरों के समक्ष चुनौतियां कम नहीं होती है, लेकिन वह अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देते हैं। डॉ. सुरेश वालिया ने कहा कि किसी भी कार्य एक सुई से लेकर मिसाइल बनाने तक के कार्य में लगे इंजीनियर को देश की तरक्की के लिए और नई ऊंचाइयों पर ले जाने को समर्पण भावना से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर सेवनिवृत्त एक्सईएन ई. अजय शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्युत बोर्ड के एक्सईएन कमल कुमार, ई. अभिषेक भाटिया, ई. सुनील कुमार और सभी विभागों के जेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें