फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जमीन से बेदखली पर निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल किसान सभा और भूमि अधिग्रहण अधिकार मंच ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बालीचौकी में भूमि के मुद्दों पर रोष रैली निकाली। अधिग्रहण मंच के पदाधिकारियों ने एसडीएम बालीचौकी को एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें लोगों की जमीन से बेदखली बंद करने सहित भूमिहीनों को पांच बीघा तक जमीन देने और जमीन का नियमितीकरण करने की मांग की गई। इस अवसर पर भूमि अधिग्रहण अधिकार मंच के जिला सह संयोजक नरेश कुक्कू और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालीचौकी के नलौण में आयोजित बैठक में महेंद्र राणा ने कहा कि सरकार लगातार लोगों को भूमि से बेदखल कर रही है। चाहे बेदखली कब्जों के नाम से की जा रही है या फिर राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने के नाम पर, यह ठीक नहीं है। जिस प्रकार से सरकार दबाव बनाकर किसानों को जमीनों से बेदखल कर रही है, वह कानून के अनुरूप नहीं है। इसमें पूरी तरह से न्याय के सिद्धांत की अवहेलना की जा रही है।
कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 के प्रभावितों को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करते हुए चार गुना मुआवजा दिया जाए। सर्किल रेट को रिवाइज करने के साथ ही टकोली टोल प्लाजा में उपमंडल कार्यालय बालीचौकी के लोगों को निशुल्क सुविधा दी जाए। अधिग्रहण मंच ने सरकार को चेताया कि यदि इन मांगों का समय पर हल नहीं हुआ तो मार्च में अधिवेशन किया जाएगा। इसमें आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनेगी। एसडीएम बालीचौकी देवी राम ने अधिग्रहण मंच को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी के साथ बैठक कर सभी मसलों को गंभीरता से उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें