फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुगमता केंद्र शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने नहीं सुनी फरियाद, अब भूख हड़ताल और हाईवे जाम की चेतावनी
विज्ञापन

20 से 25 अगस्त तक सामूहिक भूख हड़ताल का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। केंद्रीय आयुष विभाग के आठ साल पुराने सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से सोलन शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। सरकार और विभाग की ओर से मांग पर सकारात्मक कार्रवाई न होने से नाराज स्थानीय संगठनों और राजनीतिक दलों ने आंदोलन का एलान किया है। मंगलवार को हुई बैठक में 20 से 25 अगस्त तक सामूहिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी फैसला वापस नहीं लिया गया तो बाजार बंद करने और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी गई।
बैठक में व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक संगठन, राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि केंद्र के शिफ्ट होने से स्थानीय कारोबारियों में रोष है। 25 अगस्त के बाद बाजार बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता गुरुशरण परमार ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते संस्थान को जोगिंद्रनगर से बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को फैसले पर पुनर्विचार के लिए मांगपत्र सौंपा गया थ लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं एपीएमसी सदस्य प्यार चंद और रोटेरियन अजय ठाकुर ने कहा कि सुगमता केंद्र से उत्तर भारत के सात राज्यों के 25 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। इसे किसी भी सूरत में जोगिंद्रनगर से शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने कहा कि वह केंद्र सरकार और केंद्रीय आयुष मंत्री से संपर्क कर संस्थान को जोगिंद्रनगर में ही बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में बृज गोपाल अवस्थी, सतवीर, रमन बहल और विशाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें