फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कनैड स्कूल से पांच शिक्षकों के पद समाप्त करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति ने सीएम से युक्तिकरण की रद्द करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनैड के शिक्षकों के पांच पद खत्म करने पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने विरोध किया है। एसएमसी ने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजा है। इसमें शिक्षकों के पद खत्म करने के आदेश पर रोक लगाने और समस्त पदों को पूर्व की तर्ज पर बहाल करने की मांग की है।
एसएमसी अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल में दो पद भाषा और दो पद प्रशिक्षित स्नातक कला और एक प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक का समाप्त किया है। स्कूल में छठी से दसवीं तक करीब 240 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 160 विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम और 80 बच्चे हिंदी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छठी से आठवीं तक एक-एक सेक्शन जबकि नौवीं और दसवीं में दो-दो सेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार और एसएमसी सदस्यों ने सरकार और शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया कि युक्तिकरण में छात्र संख्या का ध्यान रखा नहीं रखा गया। मनमाने तरीके से युक्तिकरण किया गया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि गलत तरीके से किए युक्तिकरण को एक सप्ताह के अंदर वापस लिया जाए अन्यथा स्कूल प्रबंधन समिति को मजबूरन सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें