फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में अब फ्लैट रेट से वसूला जाएगा संपत्ति कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में संपत्ति कर की दरों में बदलाव किया गया है। शहरी विकास विभाग की नई नीति के तहत वसूली होगी। करीब 1,800 उपभोक्ताओं को अब फ्लैट दर पर 16.4 प्रतिशत संपत्ति कर देना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले 8, 10 और 12.5 प्रतिशत तक ही हाउस टैक्स वसूला जाता था। मार्केट वैल्यू के हिसाब से कच्चे मकानों का आठ फीसदी, पक्के मकानों का दस और व्यावसायिक का 12.5 प्रतिशत कर वसूला जाता था। पहले 12 लाख तक की वसूली होती थी, अब नई व्यवस्था के लागू होने से 20 लाख की वसूली अनुमानित है। नगर परिषद में 1,400 रिहायशी और 400 व्यावसायिक भवन हैं।
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि नई दरों के तहत अप्रैल से बिल जारी होंगे। उन्होंने लोगों से समय पर संपत्ति कर देने की अपील की है। बता दें कि नगर परिषद जोगिंद्रनगर में संपत्ति कर की चोरी पकड़ने के लिए भवनों की जीआईएस मैपिंग (जियोग्राफिक इन्फॉरमेशन सिस्टम) का कार्य पूरा कर लिया है। करीब 600 अतिरिक्त भवन जुड़े हैं। अब भवनों की संख्या 1,800 हो गई है। पहले 1200 भवनों से ही संपत्ति कर वसूला जाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें