धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शनिवार को कॉलेज का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। एसडीएम धर्मपुर मनीष चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. रमेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्य अतिथि रजत ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इनमें आंचल, सोमदत्त, शिवानी, सविता, आर्यन, हंसराज, स्मृति, अलीशा, रितेश कुमार, आशीष, अर्चना, अर्चित ठाकुर, निशु, नेहा, अभिषेक, ऋशव, अनिश राणा, सुमन कुमारी, गोल्डी, मनीष कुमार, अजय कुमार, कविता, आशा, मधुबाला, स्मृति शर्मा, रणजीत कौर, अर्चना, आशीष, रितेश, अतुल, अक्षय पल्लवी, सुमन, गोल्डी, मनीष, आशा, नेहा, अभिषेक, विश्वजीत सिंह, शालिनी, दिव्या, पूर्णिमा, आरती, दीक्षा, सुनीता, सिमरन, शिवानी, सोनल, आशीष, गोल्डी, सुमन कुमारी, तनु, मनीष, शिल्पा, नेहा, पूनम, पूर्णिमा, अभिषेक, बृजेश, राहुल, मंजील ठाकुर, राकेश कुमार, उदित सिंह, राकेश, विशाल, सचिन, साक्षी, हंसराज, पंकज, नेहा, आशु, दिनेश, सुनील, नेहा, काजल, मीना आदि शामिल रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद