फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुडला स्कूल में लगी प्रोजेक्ट, मॉडल-चार्ट प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला खुडला में नई शिक्षा नीति पर मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी राकेश धीमान ने की। इसमें छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के सानिध्य और मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट, मॉडल और चार्ट प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

मेले के आयोजक शिक्षा खंड बलद्वाड़ा के बीआरसी अशोक कुमार और संगीता कुमारी ने भी मेले से संबंधित जानकारी साझा की।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए मॉडल और चार्ट भी जांचे। विद्यालय के अध्यापकों की अगुवाई में छात्र-छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में अध्यापकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मॉडल और प्रोजेक्ट बच्चों के माध्यम से बनवाएं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छठी कक्षा से वोकेशनल शिक्षा का प्रावधान भी किया गया है। मेले में खंड की लगभग सभी पाठशालाओं के विद्यार्थियों सहित शिक्षक भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें