फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: काली पट्टियां बांधकर प्राध्यापकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ इकाई मंडी के सदस्य मांगों को लेकर सरकार के ​खिल - फोटो : 1
विज्ञापन
लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार को चेताया
विज्ञापन

सीएएस अधिसूचना, पदोन्नति और बकाया डीए जारी करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्राध्यापकों ने काली पट्टियां बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग के माध्यम से शिक्षकों ने लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। प्राध्यापकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी इकाई के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि प्राध्यापकों की समस्याओं और मांगों को कई बार सरकार के समक्ष रखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे शिक्षकों में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्राध्यापकों ने कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) की अधिसूचना तत्काल जारी करने, सभी पदोन्नति मार्गों को बिना देरी खोले जाने, नियुक्ति तिथि से अर्हक सेवा की गणना कर पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देने तथा लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और अन्य बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से शिक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ जल्द वार्ता कर लंबित मुद्दों का समाधान निकालने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें