फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 24 Nov 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला बंदली में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य रामलाल ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर साल भर की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रुपये अपनी तरफ से प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने पाठशाला के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय व उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर वोवो, शीला, विद्या, सीता राम, पूजा, दिवान, सरस्वती, आशा, ऋतुराज और नरेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दिव्या और दिवान को पुरस्कृत किया गया। स्काउट एंड गाइड में सर्वश्रेष्ठ स्काउट के लिए कर्ण चौहान व सर्वश्रेष्ठ गाइड का पुरस्कार ललिता को दिया गया। पाठशाला में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार सीता राम व छात्रा विद्या देवी को दिया गया। पाठशाला में सर्वश्रेष्ठ सदन लक्ष्मी सदन को चुना गया। पाठशाला में सबसे ज्यादा उपस्थिति को लेकर कर्ण सिंह चंदेल, हिवान, शीला, कर्ण चौहान और सीता राम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें