फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पर्ची शुल्क लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सोमवार से मरीजों के लिए पर्ची बनवाने पर 10 रुपये शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है। यह राशि अस्पताल के विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। नवाही निवासी प्रेम सिंह और मसेरन निवासी मनोहर लाल का कहना है कि 10 रुपये का शुल्क आम जनता के लिए कोई बड़ी राशि नहीं है और इससे अस्पताल को आर्थिक सहायता मिलेगी।
नागरिक अस्पताल सरकाघाट के एमएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पर्ची शुल्क से मिलने वाली राशि को पूरी तरह अस्पताल के जनहित कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल की आय का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण स्रोत होगा, जिससे सुविधाओं में सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें