फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्बल गार्डन में आयुष टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रारूप करें तैयार

विज्ञापन
हर्बल गार्डन जोगिंद्रनगर में आयुष टूरिज्म की संभावनाएं तलाशते एसडीएम ओर आयुर्वेदिक विभाग के अध? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हर्बल गार्डन जोगिंद्रनगर में आयुष टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने अधिकारियों को जल्द प्रारूप तैयार करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

हर्बल गार्डन जोगिंद्रनगर में पर्यटकों की आमद बढ़े इसके लिए यहां हर्बल ट्रैक विकसित करने के साथ हर्बल टी पर भी पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना है। करीब 120 बीघा भूमि पर फैले भारतीय चिकित्सा पद्धति के वनस्पति अनुसंधान हर्बल गार्डन एवं हारवेरियम में आयुर्वेद की गतिविधियों को देखते हुए इसे पर्यटन के तौर पर विकसित करने को लेकर प्रशासन के साथ अधिकारियों ने भी गंभीरता दिखाई है। करीब एक किलोमीटर खस्ताहाल हर्बल ट्रैक को नए सिरे से विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
यहां पर आयुर्वेदिक औषधियों का महत्व जानने के लिए देश और विदेशों से आ रहे लोगों के लिए विश्राम स्थल की भी व्यवस्था की है। इसे डे कैंपिंग के नाम से भी जाना जाता है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा के साथ अनुसंधान केंद्र के प्रभारी उज्जवल शर्मा ने योजना का प्रारूप आयुर्वेदिक विभाग को सौंपने पर हामी भरी है।
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि हर्बल गार्डन में आयुष टूरिज्म के विकसित होते ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। गौरतलब है कि जोगिंद्रनगर आयुर्वेदिक वनस्पति संग्राहलय और हर्बल गार्डन में गत दिनों प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी निरीक्षण किया था। इस बारे में आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान के प्रभारी उज्जवल शर्मा ने बताया कि हर्बल गार्डन में पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए उच्चाधिकारियों और पर्यटन विभाग को जल्द योजना का प्रारूप सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें