फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाचन को उपमंडल बनाने की तैयारी, कांग्रेस ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही नई प्रशासनिक पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र की 32 पंचायतों को मिलाकर एक नया उपमंडल (सब-डिवीजन) बनाने की तैयारी है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बग्गी रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सभी ने एक स्वर में नाचन में स्वतंत्र एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वर्तमान में नाचन विधानसभा की 18 पंचायतें एसडीएम सुंदरनगर के तहत आती हैं, जबकि 14 पंचायतें एसडीएम बल्ह के दायरे में हैं। इससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कामकाज करवाने में असुविधा हो रही है। धनोटू में विकास खंड (बीडीओ) कार्यालय तो मौजूद है, लेकिन स्वतंत्र तहसील या एसडीएम कार्यालय नहीं है। हालांकि धनोटू में पुलिस थाना पहले से संचालित है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाचन दौरा पहली मार्च को प्रस्तावित है। इस दौरे के दौरान वे धनोटू में बीडीओ कार्यालय और पुलिस थाना भवनों की आधारशिला रखेंगे। साथ ही लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस धनोटू का लोकार्पण भी करेंगे। इन विकास कार्यों के साथ ही क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग नया उपमंडल और एसडीएम कार्यालय की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं दीप शर्मा, चिंतराम शास्त्री और दीवान चंद का मानना है कि नया उपमंडल बनने से नाचन क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी। ग्रामीणों को तहसील, एसडीएम और अन्य सरकारी सेवाएं नजदीक मिलेंगी। इससे समय और धन की बचत होगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे इस लंबित मांग पर सकारात्मक फैसला लें।
अनुसूचित जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल ने बैठक में बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य नाचन विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रशासनिक दफ्तरों को एक छत के नीचे लाना है। इससे लोगों को दूरदराज के कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें