फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में बढ़ेंगी गर्भवती महिलाओं की दिक्कतें, अल्ट्रासाउंड की उम्मीदें भी टूटी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के आपातकालीन वार्ड में उपचार के लिए एक बैड में दाखिल दो-दो मरीज। स्र
विज्ञापन
स्त्री रोग, रेडियोलॉजिस्ट, एमडी पैथोलॉजी के एसआरशिप से उपचार पर छाया संकट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में अब गर्भवती महिलाओं का उपचार स्त्री विशेषज्ञ चिकित्सक की मौजूदगी में नहीं होगा। अल्ट्रासाउंड की उम्मीदें भी टूट गई है। उपमंडलीय अस्पताल की एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. तेंजिन व रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. नेहा, एमडी पैथोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक के तबादले से मरीजों के उपचार का संकट पैदा हो गया है।
तीनों विशेषज्ञ चिकित्सकों के एसआरशिप की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, टांडा व चंबा में जाएंगे। ऐसे में सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में फिर मरीजों का उपचार प्रभावित होगा। स्थानीय अस्पताल में करीब एक साल से तैनात रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. नेहा की सेवाएं अल्ट्रासाउंड में लेने के लिए लाखों की मशीनरी तैनात करने की कवायद शुरू हो गई थी। अब अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं गर्भवती महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में मिलना शुरू होनी थी कि अचानक विशेषज्ञ चिकित्सक एसआरशिप की पढ़ाई के लिए रवाना होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए मरीजों की भीड़ मुख्य ओपीडी में रही। वहीं आपातकालीन वार्ड में मरीजों के दाखिले के लिए बिस्तर भी कम पड़ गए। डिजिटल एक्सरे और टेस्ट करवाने के लिए भी मरीजों को कतारों में लगना पड़ा। दो सौ के करीब मरीज स्थानीय अस्पताल में उपचार क लिए पहुंच चुके थे। इधर अस्पताल के विभिन्न रोगी वार्डां में भी मरीज उपचार के लिए देर रात तक दाखिल होते रहे।

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के आपातकालीन वार्ड में उपचार के लिए एक बैड में दाखिल दो-दो मरीज। स्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें