सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनैड में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौहान ने शिरकत की।
प्रवक्ता हीरा सिंह कौशल ने बताया कि मंच का संचालन सुनिधि, कुमकुम, स्वाति, अदिति ने किया। इस अवसर पर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। प्रांजल को मिस और निखिल को मिस्टर फेयरवेल चुना। मिस पर्सनेलिटी यासिका और मिस्टर पर्सनेलिटी आयुष को चुना गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। इसलिए मेहनत कर आगे बढ़ें। संवाद