पंडोह (मंडी)। विद्युत उपमंडल पंडोह के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में मंगलवार 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 11 केवी शिवा फीडर लाइन के आवश्यक रखरखाव विद्युत लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते किया जाएगा।
सहायक अभियंता इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उबा, मासड़, शीलहा, बारी, धामु, देओरी, सारी, सतियुर, शिवबादर, मेहनी, एसपीटी क्लार्क, थट्टा और तुंदला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है या बारिश के कारण कार्य करना संभव नहीं हो पाता, तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।