फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाली महिला का चिता पर रखे शव को ले गई पुलिस

विज्ञापन
गोहर क्षेत्र के कढोल गांव में महिला के फंदा लगाने के बाद श्मशानघाट पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर(मंडी)। क्षेत्र के कढोल गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला शिक्षा विभाग में कार्यरत बताई जा रही है। महिला के पति जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिजन महिला के शव को श्मशानघाट लेकर गए। दाह-संस्कार से थोड़ी देर पहले पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आग लगाने से रोक दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की बहन की बेटी (भांजी) ने सीएम हेल्पलाइन में इसको लेकर शिकायत दर्ज की थी। उसने कहा था कि उसकी मासी का बेटा बाहर रहता है जब तक वह न पहुंचे तब तक अंतिम संस्कार न किया जाए। इसके लिए उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।
इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्मशानघाट पर मौजूद लोग शव को बिना जलाए वापस ले आए। रविवार सुबह महिला ने घर वालों को चाय पिलाई। इसके बाद वह नहाने चली गई। इसके बाद महिला कमरे में चली गई। कमरे में महिला ने चुनरी पंखे से बांधी और आत्महत्या कर ली। महिला ने बिस्तर पर टेबल रखा और फंदे पर लटक गई। घर वालों ने जब उसे देखा तो वह फंदे से लटकी थी। परिजनों ने महिला के मायके के पक्ष को सूचित किया।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोग जब वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की कोई शंका नहीं जताई। इसके बाद उसे गोहर श्मशानघाट जलाने ले जाया गया। वहां आग लगाने से पहले पुलिस पहुंच गई। एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में थी, शायद तभी उसने यह कदम उठाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें