फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह तहसील के 1034 युवाओं ने लिया भर्ती प्रक्रिया में भाग

Sun, 08 May 2016 10:38 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी पड्डल ग्राउंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। शहर के ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड में रविवार से पुलिस आरक्षी पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बल्ह तहसील के युवाओं का ग्राउंड टेस्ट हुआ। जिसमें युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट क्वालीफाई करने के लिए खूब पसीना बहाया। पुलिस भर्ती में पारदर्शिता बनाने के लिए अधिकारियों की कड़ी निगरानी है।
विज्ञापन



रविवार को बल्ह तहसील के कुल 1200 अभ्यर्थियों में से 1034 ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। पहले ही 800 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट क्वालीफाई किया। जबकि 234 युवा दौड़, लंबी कूद व अन्य शारीरिक मापदंडों को पूरा न करने पर बाहर हो गए। पुलिस विभाग की ओर से बल्ह तहसील के 1200 युवाओं को भर्ती के लिए कॉल लेटर भेजे गए। जिसमें 167 अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट में नहीं पहुंचे। जिला में पुरूष आरक्षी के 175 तथा महिला आरक्षी के 44 पदों के लिए भरर्ती हो रही है।

उक्त पदों के लिए 5251 पुरूष व महिला अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए। सोमवार को सरकाघाट तहसील व बल्ह तहसील के बचे हुए युवाओं का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। जबकि मंगलवार को सुंदरनगर व करसोग तहसील के युवा ग्राउंड टेस्ट में भाग लेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदशता बरती जा रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि पुलिस में भर्ती को लेकर किसी दलाल के चंगुल में न आएं। उन्होंने बताया कि पहले दिन बल्ह तहसील के आठ सौ युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें