फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक मौत मामले में पुलिस ने बदला जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/जंजैहली। जंजहैली थाने के बाहर परिजनों और ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग के कार्यरत लिपिक की हत्या मामले में पुलिस ने जांच अधिकारी को बदल दिया है। अब मामले की जांच सुंदरनगर डीएसपी को सौंपी गई है। पहले यह जांच डीएसपी करसोग के पास थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में चार और लोगों से भी पूछताछ की है। लिपिक की मौत के मामले में हत्या के साथ-साथ एट्रोसिटी की धारा भी लगी है। उधर, हत्यारोपी दोनों दोस्तों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। बता दें कि सोमवार को जंजैहली थाने के साथ लगते बखलाड़ गांव के 45 वर्षीय पदम सिंह का शव उसके घर के साथ लगते नाले में मिला था। पुलिस ने शुरू में मामले में 174 के तहत कार्रवाई की, लेकिन पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ऊंची जाति के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि घटना से पहले पदम सिंह (मृतक) अपने दो दोस्तों के साथ था।
तीनों ने पार्टी भी की। इसी बीच उसकी मौत हुई है। लाश करीब छह सौ फीट नीचे गिरी थी। मंगलवार को दोनों धाराओं के तहत मुकदमा देरी से दर्ज करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर जंजैहली थाना का घेराव किया और नारेबाजी-प्रदर्शन किया।
ग्रामीण मामले की जांच कर रहे डीएसपी को बदलने की मांग पर अड़ गए। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अब हत्या और एट्रोसिटी के मामले की जांच डीएसपी सुंदरनगर करेंगे। दोनों आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें