फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ सेल ने यूपी से धरा चरस तस्करी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस के पीओ सेल टीम ने चरस तस्करी के मामले में भगोड़े चल रहे एक आरोपी सुमित को उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया है। आरोपी कई वर्षों से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी सुमित निवासी शमला डाकघर गबाना, तहसील और जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश पर वर्ष 2010 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में चरस तस्करी का मामला सदर थाना मंडी में दर्ज हुआ था। मामला सत्र एवं विशेष न्यायालय मंडी-3 के न्यायालय में विचाराधीन था और आरोपी लगातार पेशियों से गैर हाजिर रहता था।
इस पर न्यायालय ने 31 अगस्त 2015 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

पीओ सेल टीम मंडी के एचएचसी मोहिंदर सैनी और रवि कुमार, कांस्टेबल विवेक भंगालिया की टीम को आरोपी के लाल टीडी पावर हाउस गेट, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में मौजूद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

टीम ने उसे धर दबोच लिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें