फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में मकान नहीं हो रहे मंजूर

विज्ञापन
डलाह गांव में महिला का मकान, जिसकी छत टपकती है। यह मकान कभी भी गिर सकता है। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। प्रधानमंत्री आवास योजना का समय पर लाभ नहीं मिलने से पात्रों ने सरकार के प्रति रोष जताया है। द्रंग विकास खंड की डलाह पंचायत निवासी नागो देवी ने करीब दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था।उसे मकान के लिए सरकारी अनुदान की मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

आईआरडीपी परिवार से संबंध रखने वाली नागो देवी वर्तमान में जर्जर कच्चे मकान में रह रही है। बरसात में खौफ बना रहता है। महिला कई बार पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रही है। उसे सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। उसके कच्चे मकान की छत की लकड़ी सड़ चुकी है। स्लेट भी कई जगह से टूटे हुए हैं। इससे गिरने का खतरा बना हुआ है।
पंचायत प्रधान हेमंत कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 के इंदिरा आवास योजना के तहत लगभग 12 परिवारों के मकान बनने हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 133 परिवारों के मकान स्वीकृति के लिए भेजे हैं। वर्ष में एक या दो मकान का ही बजट आता है।
विज्ञापन

इस बारे बीडीओ पधर विद्या देवी ने बताया कि जितना बजट आ रहा है उसके अनुसार मकान निर्माण को मंजूरी और धनराशि आवंटित की जा रही है। लगभग 16 मकानों के लिए बजट आया था। उसे जारी कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें