मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन ऐतिहासिक सेरी मंच पर होगा। महोत्सव में आयोजित होने वाले शास्त्रीय संगीत, नृत्य और नाटकों का मंचन कांगणीधार स्थित संस्कृति एवं देव सदन में 23 से 28 फरवरी को किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के शास्त्रीय गायक, नर्तक, भजन गायक और रंगकर्मी अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।
जिला भाषा अधिकारी मंडी रेवती सैनी ने बताया कि संस्कृति सदन में 23 से 24 फरवरी तक प्रत्येक सुबह 11 बजे से नाटकों का मंचन होगा। 25 फरवरी सुबह 11 बजे से शास्त्रीय संगीत, नृत्य और वादन कार्यक्रम होंगे। 27 फरवरी सुबह 10 बजे पड्डल मैदान में रंगोली प्रतियोगिता होगी। 28 फरवरी सुबह 11 बजे संस्कृति सदन में कवि सम्मेलन और मंडयाली गीता पाठ किया जाएगा। उसके बाद 4 मार्च को पड्डल मैदान में देवलू नाटी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। संवाद