फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थलटूखोड़ मेले में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चौहारघाटी की ग्राम पंचायत ध्मच्याण के थलटूखोड़ में सायर मेले के समापन पर बच्चों को सम्मानित करते
विज्ञापन
पधर (मंडी)। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत धमच्याण के थलटूखोड़ में आयोजित चार दिवसीय सायर मेला संपन्न हो गया। घाटी के आराध्य देव पशाकोट ने ग्रामीणों को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करने के बाद मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बामन देव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आराध्य देव की विधिवत पूजा-अर्चना कर नजराना भेंट किया। बामन देव ठाकुर ने कहा कि सायर मेला ग्रामीण परिवेश की समृद्धि और प्राचीन संस्कृति का परिचायक है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मंडलों और खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एमएल चंदेल, लपास पंचायत प्रधान रमेश कुमार, वरधान पंचायत प्रधान अनिल कुमार, तरसवाण पंचायत प्रधान जय सिंह, देश राज, शेष राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें