फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लिडार सर्वे के बाद अब नालों के आसपास जमीन की पैमाइश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में लिडार सर्वे के पूरा होने के बाद अब नालों के आसपास की सरकारी जमीन की निशानदेही का कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने शहर में जोनल अस्पताल के साथ सटे नाले की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया है। अब जेल रोड स्थित तुंगल काॅलोनी में टीमें जमीन की निशानदेही करने में जुट गई हैं। निशानदेही के बाद सरकारी जमीन पर कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी ताकि भविष्य में नाले उफान पर आने से तबाही का सबब न बन पाएं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के जेल रोड से लेकर सैण इलाके तक अब की बार बरसात में नालों ने रौद्र रूप धारण कर जमकर तबाही मचाई है। जेल रोड के साथ लगती तुंगल कॉलोनी में तीन लोगों को नालों के बहाव के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पहाड़ी से आने वाले नाले ने घरों को नुकसान पहुंचाया है।
कई लोगों को बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों ने उनके घरों से सुरक्षित भी निकाला। भविष्य में दोबारा ये नाले इस तरह का कहर न बरपाएं इसके लिए नगर निगम ने इन नालों का तटीकरण करने की योजना बनाई है। इसके तहत सबसे पहले नालों के आसपास के क्षेत्र में जमीन की निशानदेही करने का कार्य शुरू कर दिया है। निशानदेही के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे पाए जाने पर उनको नियमानुसार हटाया जाएगा।
विज्ञापन

...........
बरसात में आपदा का कहर बरपाने वाले नालों के आसपास की सरकारी जमीन की निशानदेही का कार्य शुरू हो गया है। अस्पताल मार्ग के बाद जेल रोड में निशानदेही की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाकर नालों का तटीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें