फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के प्रति प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए दिया मंच : कुलपति

Wed, 07 Aug 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विज्ञान के प्रति प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए इंस्पायर एक बड़ा मंच है। इसमें छात्र-छात्राएं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी रचनात्मक खोज से अवगत होंगे। कार्यक्रम से छात्रों को अत्याधुनिक शोध से जुड़ने, व्यावहारिक प्रयोगों में भाग लेने और विज्ञान के क्षेत्र के कुछ सबसे प्रतिभाशाली दिमागों से सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

वे भौतिकी और रसायन विज्ञान से लेकर जीव विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान तक विभिन्न वैज्ञानिक विषयों का पता लगाएंगे। यह बात एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कही। वे सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में पांच दिवसीय विज्ञान में नवाचार प्रेरित अनुसंधान के लिए प्रयास इंस्पायर शिविर में बोल रहे थे। इस शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के एमेरिटस प्रोफेसर चंद्र शेखर थे। वह कुछ देर लिए ऑनलाइन ही जुड़े थे। वहीं, विवि की प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह विशिष्ट अतिथि रही। डीन छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार इस कार्यक्रम के संयोजक रहे उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उधर, इस पहले दिन करीब 61 छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम से शिरकत की जबकि अगले चार दिनों में बहुत से और छात्र छात्राओं के जुटने की उम्मीद है। वहीं, पहले दिन मुख्य तिथि का ही लेक्चर हुआ जबकि अगले दिनों में कई साइंस से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचारों से अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी डीन, संकाय सदस्य, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और अन्य कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें