फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाड़ता के विकास के लिए बनाया मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। धाड़ता क्षेत्र की पंचायतों टिहरा, कोट, तनिहार, गरौड़ू-गद्दीदार, ग्रयोह, डरवाड़, घरवासड़ा, पिपली, सज्याओपिपलु, जोढन, सरौन, चोलथरा, भदेहड़, देवगढ़ और सधोट के विकास के लिए एक साझा मंच का गठन किया गया। मंच का नाम धाड़ता विकास मंच रखा गया है।
विज्ञापन

इसके संयोजक अंतरराष्ट्रीय कोच भूपिंदर सिंह बनाए गए हैं। कांग्रेस ब्लॉक धर्मपुर के अध्यक्ष प्रकाश चंद, माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, टिहरा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र, अश्वनी राणा, प्रवीण कुमार, राजेंद्र सिंह, सुनील अत्री, अरुण अत्री, राकेश शर्मा, वीरेंद्र पठानिया, शांति स्वरूप शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, हाकम सिंह, सतपाल सिंह चौहान, अभिषेक कुमार, पवन स्टालिन, रणताज राणा को कोर कमेटी का सदस्य चुना गया है। मंच का मकसद क्षेत्र का विकास करवाना है।
मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों के विकास को सरकार ने कोई प्राथमिकता नहीं दी। इस कारण यहां की जनता सरकार से नाखुश है। इस क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों ने राजनीति और विचारधारा से ऊपर उठकर धाड़ता के विकास के लिए साझा मंच गठित किया है।
विज्ञापन

मंच की ये हैं प्रमुख मांगें
टिहरा उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने, टिहरा अस्पताल में लैब, एक्सरे और एंबुलेंस सुविधा देने सहित विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने की मांग उठाई है। टिहरा में कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान खोलने, टिहरा में आदर्श विद्यालय खोलने, सामुदायिक भवन का निर्माण करने, राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा, गैस एजेंसी, मिलिट्री कैंटीन और पेट्रोल पंप खोलने सहित कई मांगों को सरकार के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें