फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता जांचेंगे रोपित पौधों की स्थिति

Tue, 12 Jan 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में चयनित अधिवक्ता वनीकरण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा रोपित पौधों की स्थिति चेक करेंगे। अधिवक्ता साइट में जाकर वर्तमान में पौधों की स्थिति का जायजा लेंगे। इस संबंध में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने निर्देश जारी किए हैं। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी सभी उपनिदेशकों को निरीक्षण संबंधी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सूबे में 18 जनवरी से 20 फरवरी तक निरीक्षण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने जुलाई व अगस्त 2015 में पौधारोपण किया था। जिनकी स्थिति की जायजा अब निरीक्षण के दौरान लिया जाएगा। वकील साइट में जाकर मॉनिटरिंग करेंगे और जीवित व नष्ट पौधों को लेकर भी डाटा तैयार करेंगे। चयनित अधिवक्ताओं के साथ वन व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिससे साइट समेत अन्य चीजों को लेकर दिक्कतें पेश न आएं। मंडी, सोलन, कांगड़ा हमीरपुर, कुल्लू, चंबा, ऊना व सिरमौर में 20 जनवरी से 20 फरवरी तक साइट निरीक्षण किया जाएगा।

वहीं, रामपुर डिवीजन में 18 जनवरी से, आनी में पांच फरवरी से, कोटगढ़ में पांच से 15 फरवरी तक, किन्नौर में पांच फरवरी से, ठियोग में 15 से 25 जनवरी तक, रोहडू में 20 जनवरी तक, चौपाल में 25 जनवरी से एक फरवरी तक, शिमला ग्रामीण में 15 से 30 जनवरी तक, शिमला शहरी में 10 जनवरी से, बिलासपुर, घुमारवीं, स्वारघाट में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक साइट विजिट किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न चीजों का जाजया लिया जाएगा और इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि निदेशालय से वनीकरण कार्यक्रम के तहत रोपित पौधों की मॉनिटरिंग संबंधी निर्देश मिले हैं। जिन पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें