फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह में 17-18 अप्रैल को होगी पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
8 पदों के लिए कंसा मैदान में होगी दौड़
विज्ञापन

पुरुषों और महिलाओं के लिए तिथियां निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। पशु मित्र नीति के तहत उपमंडल बल्ह में पशु मित्रों के 8 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को कंसा मैदान में होगी। 17 अप्रैल को पुरुष अभ्यर्थियों तथा 18 को महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है। जबकि सुबह 10 बजे के बाद पंजीकरण नहीं किया जाएगा। भर्ती के तहत पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक भंगरोटू में 3 पद, पशु चिकित्सालय चौकी चंद्राहन में 1 तथा पशु औषधालय बटेहड़ा, दियारगी, रजवाड़ी और पैड़ी में एक-एक पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


दौड़ होगी चयन का आधार
शारीरिक परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड में से कोई एक दस्तावेज तथा दो स्व-सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें