फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुहड़ा वार्ड में मलबा हटाने के लिए लोगों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
नगर निगम मंडी के सुहड़ा वार्ड में बह कर आए मलबे को उठाते स्थानीय युवा। संवाद - फोटो : जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई लाइन का काम करते कर्मचारी
विज्ञापन
मंडी। शहर में आपदा के चार दिन बाद सुहड़ा वार्ड में मलबे को हटाने के लिए रविवार को युवाओं और वार्ड के लोगों ने स्वयं मोर्चा संभाला। पहाड़ी से बह कर आई मिट्टी को स्थानीय लोगों ने फेंकने के बजाय इसे गमलों में भर दिया। मलबे के ढेर लगा कर इसे नगर निगम की मदद से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

29 जुलाई सुबह भारी बारिश होने से मंडी शहर के जेल रोड और अस्पताल मार्ग पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा सड़क पर आ गया था। यह मलबा आधा किलोमीटर दूर सुहड़ा वार्ड स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर तक पहुंच गया था।
चार दिनों तक जब मलबे को नहीं हटाया गया तो अपना चूल्हा व्हाट्सएप ग्रुप के युवाओं ने पहल करते हुए मलबे को हटाना शुरू किया। इसे देख स्थानीय लोगों ने भी हाथों में झाड़ू और फावड़ा लेकर मिट्टी और मलबे को एकत्रित किया। स्थानीय युवा संजय कुमार, अमित कुमार, अंबिका, आशु, अनिता,भानू, हरीश आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें