सुंदरनगर में आयोजित ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय ध्यान शिविर में भाग लेते लोग। स्रोत जागरूक पाठक
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को ब्रह्मा कुमारीज शाखा सुंदरनगर में विशेष ध्यान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडी सब जोन प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी शीला दीदी ने राजयोग ध्यान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि सभी को यह विधि सीख कर फायदा लेना चाहिए।
कहा कि ब्रह्मा कुमारीज शाखा सुंदरनगर से तकरीबन 200 परिवार ध्यान विधि से फायदा ले रहे हैं। मुख्यालय माउंट आबू से पधारे हल्दर भाई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान सेवा को प्रचारित किया है। डाॅ. रामाजयम ने ध्यान के जीवन में लाभ बताते हुए कहा कि जो लोग दवाई से ठीक नहीं होते वह ध्यान विधि से ठीक हो रहे हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग शामिल हुए। संवाद