फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा में बेघर हुए लोग बोले, नहीं मिला मुआवजा, शेड में हो रहा गुजर-बसर

विज्ञापन
मंडी में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते कल्हवी पंचायत के आपदा प्रभावित।
विज्ञापन
मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र की कल्हणी पंचायत में आपदा के दौरान बेघर हुए प्रभावित अब मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कल्हणी पंचायत के आपदा प्रभावित मीलों दूर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के द्वार पहुंचे और अपना दुख व्यक्त किया। माघू राम, रमेश कुमार, तुलसी राम, मेघ सिंह, चुन्नी लाल, देवराज, उत्तम राम और मणी राम ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से घरों के नुकसान की रिपोर्ट लेने के बावजूद आज तक उन्हें फौरी राहत के तौर पर टेंट और 5000 रुपये मिले हैं। खेतीबाड़ी और पशुधन पर निर्भर कई परिवार शेड में जिंदगी गुजार रहे हैं। बर्फबारी का सीजन शुरू होने पर उन्हें अब ठंड की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

प्रभावित लोगों का कहना है कि यहां पर पांच फीट तक बर्फ पड़ती है। ऐसे में पीड़ित परिवारों को घर दिए जाएं। घर की व्यवस्था न होने पर उन्होंने उपायुक्त से मुआवजा राशि जल्द प्रदान करने की मांग की, ताकि खुद घर बना सकें। प्रतिनिधिमंंडल में शामिल माघू राम ने बताया कि आपदा के दौरान 8 कमरों वाले उनके मकान में दरारें आने से वे बेघर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक टेंट और 5000 की फौरी राहत मिली है। ऐसे में उन्हें शेड में रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब सोने की जगह न होने से रिश्तेदारों ने भी रात को आना छोड़ दिया है। वहीं, रमेश कुमार ने बताया कि उनके चार कमरे ध्वस्त हो गए हैं और अब दूसरे के घर में रह रहे हैं। सचिव की ओर से जो जिओ टैगिंग की थी, अब उन्हें उससे भी बाहर कर दिया है। 80 फीसदी क्षतिग्रस्त मकान मरम्मत में डाले। प्रभावित मेघ सिंह ने बताया कि 80 फीसदी क्षतिग्रस्त घरों को भी रिपेयर में डाला जा रहा है, जबकि उक्त मकान रहने के लायक नहीं हैं। ऐसे में उनकी रिपेयर करवाकर फिर से गिरने का खतरा है, जबकि कुछ जगह चहेतों के 40 फीसदी मकान क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें घर दिला दिए गए हैं। इस बारे में उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें