फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार से जनता का हुआ मोहभंग : जम्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर सुनाया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और विफल शासन के खिलाफ जनादेश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से बड़े वादे किए थे, लेकिन ढाई वर्षों में जनता को महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है। विकास कार्य ठप हैं और केंद्र की योजनाओं को भी रोका जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

जम्वाल ने कहा कि यह चुनाव परिणाम केवल स्थानीय नहीं, बल्कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत हैं। आने वाले समय में जनता कांग्रेस की विफलताओं का जवाब और मजबूती से देगी तथा भाजपा और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें