फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी के पेंशनरों के हक में उतरेगा पेंशनर कल्याण संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
13 को शिमला में होगी रोष रैली, डीए में भेदभाव का आरोप
विज्ञापन

27 नवंबर को एचआरटीसी मुख्यालय का किया जाएगा घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एचआरटीसी के पेंशनरों के साथ महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान में कथित भेदभाव और लंबित वित्तीय देनदारियों के विरोध में एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समिति के आंदोलन के फैसले का पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मंडी इकाई ने भी समर्थन किया है।
आंदोलन के तहत 13 नवंबर को शिमला मुख्यालय में शिमला मंडल के पेंशनर रोष रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 27 नवंबर को एचआरटीसी मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। मंडी इकाई के महासचिव रोशन कटोच ने बताया कि परिवहन मंत्री और एचआरटीसी प्रबंधन के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के कारण प्रदेश के करीब 9000 पेंशनर परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनरों को केवल एक वर्ष से लंबित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से दिवाली पर घोषित पांच प्रतिशत डीए का लाभ केवल सेवारत कर्मचारियों को दिया गया। इससे वरिष्ठ पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन

कटोच ने कहा कि जनवरी 2026 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान, वर्ष 2016 से पे मैट्रिक्स लेवल 50 और 30 के आधार पर पेंशन संशोधन व एरियर तथा पांच, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि के एरियर सहित कई मांगें पिछले चार वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि करीब 8500 पेंशनरों को वर्ष 2022 से अब तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। 27 नवंबर को होने वाले मुख्यालय घेराव में मंडी इकाई के करीब 300 सदस्य हिस्सा लेंगे। आंदोलन की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए 15 नवंबर को संगठन की मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। कटोच ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए पेंशनरों को पांच प्रतिशत डीए जारी करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें