फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वित्तीय लाभ न मिलने पर पेंशनर खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में विद्युत पेंशनरों ने बैठक कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी इकाई की बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेलरोड मंडी में हुई। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल ने की।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश राणा, सचिव डीडी राणा आदि ने विद्युत बोर्ड की ओर से पेंशनरों के वित्तीय लाभों को न दिए जाने पर रोष जताया। कहा कि यदि बोर्ड प्रबंधन का यही रवैया रहा तो पेंशनर फोरम कोई भी कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरम अध्यक्ष राजेश बहल ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने अभी तक 75 साल से ऊपर के पेंशनरों के एरियर का भुगतान नहीं किया है। 35 प्रतिशत के हिसाब से एरियर भी केवल 82 साल से ऊपर के पेंशनरों को ही दिया है जो न्यायोचित नहीं है। बोर्ड प्रबंधन ने उम्र के हिसाब से 15, 18, 20 और 35 प्रतिशत एरियर देने के आदेश किए हैं, वह भी पेंशनरों को नहीं दिया गया। जिन 3600 पेंशनरों की अभी दोबारा फिक्सेशन होनी है वह भी नहीं हुई है और न ही पेंशनरों के एरियर के बारे में कोई जानकारी दी है। पेंशनर फोरम ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया है कि उपरोक्त मांगों तथा जितनी भी पेंशनरों की लंबित मांगें हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें