फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र के आखिरी पड़ाव में पेंशनर संघर्ष के लिए मजबूर : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मंडी इकाई की बैठक शनिवार को पेंशनर भवन मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव हुकम सिंह सहित राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, पदाधिकारी और मंडी शहर की ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य उपाध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन पेंशनधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि सितंबर माह में प्रदेश सरकार को पेंशनरों की समस्याएं हल करने के लिए समय दिया जाएगा और उसके बाद यदि पेंशनरों की मांगें नहीं मानी गईं तो हर जिले में धरना प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। कहा कि उम्र के आखिरी पड़ाव में पेंशनर संघर्ष के लिए मजबूर हो रहे हैं। पेंशनर सरकार की बेरुखी से आहत हैं।
प्रदेश महासचिव हुकम सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर खंड में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। 2016 से 2022 के मध्य कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके वित्तीय लाभ दिलवाने के लिए सरकार पर हरसंभव दबाव डाला जाएगा। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक मत से 26 जनवरी और 15 अगस्त को अतिरिक्त महंगाई भत्ता न देने पर सरकार की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य मुख्य सलाहकार लेखराज राणा, डॉ. केसी मल्होत्रा, रोशन लाल, जय गोपाल, कुलदीप गुलेरिया, रेवती राम, लेख राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें