मंडी। कॉलेज में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है कि वे यूजी कक्षाओं में पांच सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। वल्लभ कॉलेज मंडी ने यूजी कक्षाओं में दाखिले को लेकर शनिवार को नई अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में प्रवेश पंजीकरण की तिथि 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
साथ ही कहा है कि सभी पात्र उम्मीदवार विस्तारित अवधि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट vgcmandi.co.in देख सकते हैं। अब तक कॉलेज में 5050 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि दाखिले की अवधि पांच सितंबर तक बढ़ा दी है। संवाद