फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर विधवाएं की गईं सम्मानित

Mon, 18 Jan 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मंडी में पूर्व सैनिकों के लिए एक दिवसीय सैनिक सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन समारोह में सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सुरेश कुमार वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समारोह में गलेंटरी अवार्ड विजेता व नॉन पेंशनर विधवाओं को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स मौके पर जिला सैनिक कल्याण विभाग मंडी के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर विकास सकलानी ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सैनिक सम्मेलन समारोह में मुख्य अतिथि ने गलेंटरी अवॉर्ड विजेताओं में महावीर चक्र विजेता ऑनरेरी कैप्टन कांशी राम, शौर्य चक्र व सेना मैडल विजेता ऑनरेरी कैप्टन हल्का राम, सेना मैडल ऑनरेरी कैप्टन शेर सिंह, सेना मैडल स्व. सूबेदार खेम सिंह की पत्नी सत्य देवी, सेना मैडल स्व. ऑनरेरी कैप्टन बृज लाल की पत्नी भोजा देवी, सेना मैडल स्व. सूबेदार योगराज की पत्नी सावित्री देवी को सम्मानित किया गया।

नॉन पेंशनर वार विडदोज में स्व. सिपाही हजिडराम की पत्नी भगतू देवी, स्व. सिपाही कारजू सिंह की पत्नी फागणी देवी, स्व. सिपाही नरोतम सिंह की पत्नी पार्वती देवी व स्व. सजिपाही धूंगल राम की पत्नी बैसाखी देवी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ब्रािगेडियर सुरेश कुमार वर्मा ने पूर्व सैनिकों से अपने अधिकारों व हक के बारे में राज्य या जिले के पूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय से जा नकारी हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर ही सैनिकों की ज्यादातर समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जो सैनिक 80 साल की आयु को पूरा करता है उसे 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ पेंशन मिलेगी। पुराने सैनिकों को हिदायत दी गई कि अपनी डिस्चार्ज बुक मे अपनी जन्म तिथि दर्ज करवाएं जिससे की उम्र के हिसाब से उन्हें पूरे लाभ मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें