फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल के पेंशनरों को पांच लाख तक टैक्स में छूट दे केंद्र : भवानी

Thu, 04 Aug 2016 06:15 PM IST
मंडी
विज्ञापन
money
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ सुंदरनगर इकाई के प्रधान भवानी दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि आयकर मेें पांच लाख रुपये तक की कर छूट 80 साल के स्थान पर 70 साल की आयु सीमा पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जाए। सुंदरनगर प्रशासन से आग्रह किया गया कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सुंदरनगर शहर में ऑटो रिक्शा के किराये निर्धारित किए जाएं। ऑटो चालक मनमर्जी का किराया वसूल कर आम जनता का शोषण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जो वायदे पेंशनरों के लिए किए थे, उन्हीं के आधार पर पेंशनरों ने सरकार का समर्थन किया था। इसके बावजूद पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार केंद्र और पंजाब की तर्ज पर कैश लैस स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करे। बैठक में पेंशनरों ने निजी अस्पतालों में इलाज की पर्ची की अवधि सात दिन के बजाए 30 दिन करने की मांग उठाई, जिससे पेंशनरों सहित आम जनमानस पर कम आर्थिक बोझ पड़े। 14 मई 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सीसीएस रुल्ज 1972 के अंतर्गत पेंशन देने तथा 2006 से पूर्व के पेंशनरों को एक जनवरी 2006 से संशोधित पेंशन अदायगी के आदेश जारी करने और एरियर का एकमुश्त भुगतान करने के साथ पेंशनरों को एक रैंक एक पेंशन प्रदान करने की मांग उठाई है। इस मौके पर हरि सिंह ठाकुर, गिरिजा गौतम, रमन कुमार गुप्ता, उर्मिला भारद्वाज, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह वर्मा, परस राम, लक्ष्मण सिंह, जय राम, इंदिरा शर्मा, इंदु पांडे, गायत्री शर्मा, धनी राम, बलीराम शर्मा, मान सिंह, रामशरण तथा परसराम सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें